बक्सर: राजपुर थाने पहुंचे SP शुभम आर्य, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और गश्ती बढ़ाने का दिया निर्देश
फोटो :- फाइलो की जाँच करते एसपी फोटो :- पुलिस पदाधिकारियों से बात करते एसपी | Prabhat Khabar Network
एसपी शुभम आर्य ने राजपुर थाने का निरीक्षण कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए हैं।
Buxar News : राजपुर थाना निरीक्षण के लिए पहुंचे एसपी शुभम आर्य का पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया. एसपी के आगमन को लेकर थाना परिसर की साफ-सफाई और रंग-रोगन कर उसे व्यवस्थित किया गया था. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों और विभिन्न शाखाओं का गहन जायजा लिया. इसके साथ ही थाने में लंबित मामलों की समीक्षा कर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
आपके शहर में
लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश
एसपी शुभम आर्य ने थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारियों को लंबे समय से लंबित मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अनुसंधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाये.
अपराध नियंत्रण के लिए बढ़ायें पुलिस गश्ती
एसपी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने पर जोर दिया. अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने को कहा.
शिकायतों पर त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई
आम लोगों से मिलने वाली शिकायतों पर तुरंत और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी एसपी ने दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय से ही कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है. पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पूरी तत्परता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की हिदायत दी गयी.
मौके पर थानाध्यक्ष निवास कुमार, अपर थानाध्यक्ष शिव कुमार मंडल, एसआई सुभाष कुमार, मो. वकार गौसी समेत सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए