चौसा-बक्सर मार्ग पर हादसा: दुकान में घुसा ईंट लदा ट्रैक्टर
घटनास्थल की तस्वीर
BuxarRoad Accident: चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दुर्गा मंदिर के पास बक्सर की ओर से आ रहा ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक दुकान में घुस गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को हटाया.
Buxar Road Accident: (विनोद कुमार सिंह) चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दुर्गा मंदिर के पास बक्सर की ओर से आ रहा ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक दुकान में घुस गया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण ट्रैक्टर चालक को चक्कर आ गया था. उसने ट्रैक्टर को साइड में खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सीधे दुकान में जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान की लोहे की ग्रिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. साथ ही दुकान के अंदर खड़ी कार के पिछले हिस्से में भी खरोंच आ गयी. स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय मुख्य सड़क के किनारे कोई मौजूद नहीं था, वरना जनहानि हो सकती थी. हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गये और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला.
आपके शहर में
ड्राइवर को चक्कर आने से हुआ हादसा
ईंट लाद कर ट्रैक्टर चालक शनिवार की सुबह अनलोड करने जा रहा था. ऊमस भरी गर्मी के कारण उसको चक्कर आ गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और दुकान में घुस गया. हालांकि, जान-माल की क्षति नहीं हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को हटाया. साथ ही गर्मी में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील भी की.
Also Read: कृष्ण मुरारी हत्याकांड : 24 घंटे में मिले दो सिर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए