बक्सर में असामाजिक तत्वों ने खड़ी बस में लगायी आग, लाखों का नुकसान

Buxar News: बक्सर में गुरुवार की देर रात दरवाजे पर खड़ी यात्री बस को शरारती तत्वों ने आग लगा दी. इससे बस मालिक को लाखों रुपये की भारी क्षति हुई. घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव है. घटना के पीछे एक बेहद चौंकाने वाला पहलू भी सामने आया. घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार और एसआइ सुभाष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
Buxar News: (पंकज कमल) बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में गुरुवार की देर रात दरवाजे पर खड़ी यात्री बस को शरारती तत्वों ने आग लगा दी, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गयी है. इससे बस मालिक को लाखों रुपये की भारी क्षति हुई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव है. जानकारी के अनुसार, यह बस किशुनीपुर मड़निया गांव के निवासी सुरेंद्र सिंह यादव की है. यह बस पिछले कई वर्षों से हर दिन कटरिया से बक्सर के बीच चलती है. रोज की तरह गुरुवार की शाम को भी चालक ने बस को कटरिया गांव में एक दरवाजे पर सुरक्षित खड़ा कर दिया था. लेकिन देर रात शरारती तत्वों ने उसमें आग लगा दी. ग्रामीणों ने बताया कि जब तक हम लोगों को आग लगने की भनक लगी और तब तक बस खाक हो गयी थी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी ने पास जाने की हिम्मत नहीं जुटायी. घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार और एसआइ सुभाष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये हैं.
दो सप्ताह में दूसरी वारदात रंजिश या सोची-समझी साजिश?
इस घटना के पीछे एक बेहद चौंकाने वाला पहलू भी सामने आ रहा है, जो क्षेत्र में गहरी रंजिश की ओर इशारा कर रहा है. पहले बीते 13 मई को बन्नी पंचायत के भरखरा गांव में भी एक खड़ी बस में इसी तरह आग लगा दी गयी थी. हैरान करने वाली बात यह है कि भरखरा गांव वाली घटना में इस बस के मालिक (सुरेंद्र सिंह यादव) को नामजद आरोपित बनाया गया था. अब दो हफ्ते बाद सुरेंद्र सिंह की खुद की बस को आग के हवाले कर दिया गया. स्थानीय लोग इसे ‘बदले की कार्रवाई’ और सोची-समझी साजिश के रूप में देख रहे हैं. इस घटना की जदयू नेता जयप्रकाश पटेल ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने जिला प्रशासन और राजपुर पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच हो.
Also Read: रोहतास में बारिश ने खोली एनएचएआई की पोल, अधूरे नाले से बढ़ा जलजमाव; राहगीर परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










