बक्सर में गणित-विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, SDPO गौरव पांडेय ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
बक्सर के सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली में विभाग स्तरीय गणित-विज्ञान मेला-2026 का शुभारंभ एसडीपीओ गौरव पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
बक्सर के सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली में शनिवार को शिशु शिक्षा प्रबंध समिति एवं भारती शिक्षा समिति, बिहार, पटना की ओर से आयोजित विभाग स्तरीय गणित-विज्ञान मेला-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम में बक्सर के SDPO गौरव पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
आपके शहर में
दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन
मुख्य अतिथि गौरव पांडेय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर मेले का उद्घाटन किया. वंदना के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन कुमार सिंह ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया. इस दौरान मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
SDPO ने छात्रों को ईमानदारी का दिया संदेश
अपने संबोधन में SDPO गौरव पांडेय ने छात्र-छात्राओं को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान के महत्व को समझाते हुए इन विषयों में रुचि विकसित करने पर जोर दिया.
विभाग प्रमुख ने बताये प्रश्नमंच के नियम
भोजपुर विभाग के विभाग प्रमुख लालबाबू प्रसाद ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की. उन्होंने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. साथ ही प्रश्नमंच प्रतियोगिता से जुड़े नियमों की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी.
अतिथियों का अंगवस्त्र देकर किया सम्मान
कार्यक्रम में मौजूद अन्य अतिथियों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खास उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में गणित और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा.
धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न
कार्यक्रम के अंत में सरस्वती विद्या मंदिर, सिंगही, आरा के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया.
कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक रहे मौजूद
कार्यक्रम में विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह, सचिव हनुमान अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह और उप प्रधानाचार्य मनोरंजन कुमार मौजूद रहे. इसके अलावा जैनेन्द्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार सिंह, मनोज पांडेय, प्रकाश चंद्र राय, प्रदीप राय, प्रमोद कुमार सिंह, अमित राय, विवेक राय, हेम शंकर साह, दिलीप मिश्रा, ज्योति मिश्रा, रोहिणी प्रिया बिसेन, अनूप चौबे, सत्येंद्र उपाध्याय, दिनेश शर्मा, ईश्वर चंद्र, चांदनी कुमारी, ज्योति कुमारी और शेखर झा समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, आचार्य-आचार्या और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
बक्सर: तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा CRPF जवान अयूब अंसारी का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए