बक्सर विधि महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए एलएलबी में नामांकन शुरू, 14 सितंबर तक मौका

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज, बक्सर ने एलएलबी प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है. चयनित छात्रों को 14 सितंबर तक 24,000 रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क के साथ अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराना होगा.

विज्ञापन

जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज, बक्सर में एलएलबी. प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. विश्वविद्यालय द्वारा समर्थ पोर्टल पर प्रथम मेधा सूची अपलोड कर दी गई है. साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित प्रति सेमेस्टर शुल्क 24,000 रुपये को भी पोर्टल पर अपलोड किया गया है. विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रथम मेधा सूची में चयनित आवेदकों को अपने सभी संबंधित प्रमाण पत्रों के सत्यापन के साथ महाविद्यालय में नामांकन कराना होगा. इसकी जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर कृष्ण अली अल्बर्ट ने दी.

विज्ञापन

24000 रुपये एक सेमेस्टर की फीस

उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए लिए छात्रों को दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है. नामांकन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 की शाम 3 बजे तक निर्धारित की गई है. चयनित छात्रों को महाविद्यालय काउंटर पर समर्थ पोर्टल पर दर्ज निश्चित शुल्क 24,000 रुपये जमा कर अपना नामांकन सुनिश्चित करना होगा. विश्वविद्यालय द्वारा चयनित सभी आवेदकों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी नामांकन से संबंधित मैसेज भेज दिया गया है, ताकि कोई भी छात्र सूचना से वंचित न रहे. मेधा सूची में शामिल छात्र-छात्राएं अपना नामांकन करा रहे हैं.

दूसरे विवि के छात्रों काे देना होगा पंजीयन शुल्क

वहीं दूसरे विश्वविद्यालय से स्नातक कर इस महाविद्यालय में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं को पंजीयन एवं सत्यापन शुल्क अलग से जमा करना होगा. छात्रों की अधिक संख्या और कम समय को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है. महाविद्यालय में 13 सितंबर 2026, रविवार को भी नामांकन का कार्य जारी रहेगा. इस दिन भी छात्र शाम 3 बजे तक निर्धारित समय पर आकर अपना नामांकन करा सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन