बक्सर : बचपन में मिले अच्छे संस्कार तो संवर जाएगा भविष्य, भागवत कथा में बोलीं किशोरी प्रज्ञा पांडेय
फोटो : चौगाईं में कथा वाचन करतीं किशोरी प्रज्ञा पांडेय | Prabhat Khabar Network
Buxar News : बक्सर के चौगाईं में 7 जुलाई से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा वाचक किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने प्रवचन दिए. उन्होंने बताया कि भागवत कथा सुनने से शारीरिक रोग और दुख दूर होते हैं. उन्होंने माता-पिता से बच्चों को बचपन से ही सत्संग से जोड़ने का आग्रह किया, जिससे उनका आचरण और भविष्य सुधरे.
Buxar News : बक्सर के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत चौगाईं प्रखंड के अस्पताल के समीप खेल मैदान में 7 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. आचार्य शिवम जी कथा का संचालन कर रहे हैं. प्रतिदिन संध्या 6 से रात 9 बजे तक कथा हो रही है. कथा वाचक अयोध्या की सुश्री किशोरी प्रज्ञा पांडेय 7 जुलाई से कथा सुना रही हैं. वहीं, बक्सर के संत श्री श्री 1008 श्री गंगा पुत्र जी महाराज 11 से 17 जुलाई तक कथा वाचन करेंगे.
आपके शहर में
बच्चों को सत्संग से जोड़ें
गुरुवार की कथा में किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने कहा कि भागवत कथा सुनने से शरीर के रोग-दुख दूर होते हैं. कथा में उन्होंने माता-पिता से बच्चों को बचपन से सत्संग से जोड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि हर माता-पिता को चाहिए कि अपने बच्चों को अभी से ही सत्संग से जोड़ें. जो बच्चा बचपन से ही सत्संग से जुड़ जाता है, वह आगे चलकर तरक्की का मार्ग अपनाता है. उसका आचरण-व्यवहार सब कुछ अच्छा होता जाता है. वह संस्कार सहित होता है और वही बच्चे आगे चलकर कुछ अच्छा कर पाते हैं. इस तरह उनके द्वारा कई ज्ञानयुक्त बातें कही गईं.
यज्ञ स्थल पर लगा मेला
इस दौरान जदयू नेता सीताराम सिंह, संजय डॉक्टर, सोनू सिंह, बड़कू सिंह, चंद्रशेखर सिंह, चंद्रमा चौधरी, उपेंद्र सिंह, टप्पू सिंह सहित अन्य लोग बारी-बारी से श्रद्धा भाव के साथ आरती में शामिल रहे. यज्ञ स्थल पर मेले जैसा दृश्य बन गया है, जहां बच्चों के मनोरंजन के लिए चरखी, झूला, जंपिंग का भी प्रबंध किया गया है. मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं सहित कई गणमान्य मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए