रेलवे सुरक्षा अभियान: बक्सर स्टेशन पर RFP ने चेन स्नैचर गिरफ्तार, चोरी का सोने जब्त

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

Buxar News: बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से चोरी किया गया सोने का लॉकेट बरामद कर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया है.

विज्ञापन

Buxar News:(मृत्युन्जय) बक्सर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत त्वरित कार्रवाई की. इस दौरान एक चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में चोरी किया गया सोने का लॉकेट भी बरामद किया गया है. आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के निर्देश पर स्टेशन परिसर में लगातार गश्त और निगरानी की जा रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर मची अफरा-तफरी के बाद कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में अचानक चोर-चोर का शोर सुनाई दिया. इसी दौरान आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 के बीच भाग रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया. टीम में उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार राय, आरक्षी दीपक कुमार और आरक्षी करण सिंह शामिल थे.

आरोपी की पहचान और खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चंदन कुमार (28 वर्ष), निवासी ग्राम गगोरा, थाना औद्योगिक, बक्सर बताया. इसी दौरान यात्री राजेश पटेल, निवासी उजियार कुतुबपुर, थाना नरही, जिला बलिया ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी पत्नी की गोद में मौजूद बच्ची के गले से सोने का लॉकेट झपटकर भागने की कोशिश की थी.

चोरी का सामान बरामद, आरोपी ने किया अपराध स्वीकार

आरपीएफ ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया सोने का लॉकेट बरामद किया. पूछताछ में आरोपी ने पैसे के लालच में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की.

जीआरपी को सौंपा गया आरोपी

आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी को जीआरपी थाना बक्सर के हवाले कर दिया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल लगातार सघन गश्त और जांच अभियान चला रहा है. भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और ट्रेनों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना आरपीएफ को दें.

Also Read:रोहतास में सड़क सुरक्षा पर सवाल, टूटा स्लैब बना दुर्घटना का कारण; ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन