फाइल- 15- राजपुर मे मिला अज्ञात वृद्ध का शव, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील

Updated:
विज्ञापन

राजपुर मे मिला अज्ञात वृद्ध का शव,पहचान के लिए पुलिस ने किया अपील

विज्ञापन

राजपुर. थाना क्षेत्र के संगराव डिहरी राजवाहा में देउरीया गांव के सामने एक 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव देखा गया. शव देखते ही आसपास के ग्रामीणों में चर्चा का विषय बन गया. कुछ ही देर में सैकड़ो की तादाद में ग्रामीणों की भींड़ जमा हो गयी. इसकी सूचना राजपुर थाना को दिया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फोटो अपलोड कर पहचान के लिए अपील की गयी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. चौकीदार के माध्यम से आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. अन्य थानों में भी इसका फोटो भेजा गया है. शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन