बक्सर में राजस्व मामलों के लंबित रहने पर अपर समाहर्ता नाराज, एक सप्ताह में प्रगति का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फोटो - आम जनता से बात करते अपर समाहर्ता | Prabhat Khabar Network

बक्सर में अपर समाहर्ता ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर लंबित राजस्व मामलों पर नाराजगी जताई और एक सप्ताह में निष्पादन के सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन

Buxar News : अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को अंचल कार्यालय ब्रह्मपुर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परिमार्जन, एलपीसी, पुराने लंबित मापी वाद, भू-अतिक्रमण वाद, अभियान बसेरा-2, बेदखली, जल-जीवन-हरियाली, भूमि पंजी, दाखिल-खारिज एवं सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की. राजस्व मामलों के निष्पादन में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समय सीमा के भीतर मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुराने भू-अतिक्रमण मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

निरीक्षण के दौरान वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक के भू-अतिक्रमण के कई मामले लंबित पाए गए. अपर समाहर्ता ने सीओ को पुराने मामलों में विशेष रुचि लेकर ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने लंबित मापी वादों का भी शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया.

परिमार्जन के आदेश स्पष्ट रखने की हिदायत

परिमार्जन मामलों में सीओ की ओर से पारित कुछ आदेश स्पष्ट नहीं पाए गए. इस पर अपर समाहर्ता ने स्पष्ट एवं कारणयुक्त आदेश पारित करने का निर्देश दिया, ताकि मामलों के निष्पादन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

अभियान बसेरा-2 में 156 परिवारों को मिला पर्चा

अभियान बसेरा-2 की समीक्षा में बताया गया कि 177 सुयोग्य परिवारों में से 156 को पर्चा वितरित किया जा चुका है, जबकि चार परिवारों को भूमि आवंटित की गयी है. अपर समाहर्ता ने शेष परिवारों को भूमि आवंटित करने और पर्चा वितरण की कार्रवाई जल्द पूरी करने को कहा.

8345 आवेदनों में 1420 अब भी लंबित

राजस्व महा-अभियान के तहत कुल 8345 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1420 आवेदन अब भी लंबित हैं. अब तक मात्र 33.53 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन हुआ है. लंबित मामलों की संख्या और धीमी प्रगति पर अपर समाहर्ता ने नाराजगी जतायी. उन्होंने एक सप्ताह के अंदर कार्य में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

फोटो - आम जनता से बात करते अपर समाहर्ता | Prabhat Khabar Network
फोटो - आम जनता से बात करते अपर समाहर्ता | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन