सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोग जख्मी

बगेनगोला : ब्रह्मपुर-रघुनाथपुर मुख्यमार्ग पर रक्षानगर गांव के समीप पिकअप वैन को ओवरटेक करने में एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में दो पिता-पुत्र हैं. स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को रघुनाथपुर पीएचसी में भरती कराया, जहां डाॅक्टरों ने पिता मोहन रजक और पुत्र विशाल को बेहतर इलाज […]
बगेनगोला : ब्रह्मपुर-रघुनाथपुर मुख्यमार्ग पर रक्षानगर गांव के समीप पिकअप वैन को ओवरटेक करने में एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में दो पिता-पुत्र हैं. स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को रघुनाथपुर पीएचसी में भरती कराया, जहां डाॅक्टरों ने पिता मोहन रजक और पुत्र विशाल को बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया. जख्मी कोरानसराय के रहनेवाले मोहन रजक, विशाल कुमार और धनसोई के खोचरिया के रहनेवाले कपिल सिंह बताये जाते हैं.
जानकारी के अनुसार कोरानसराय के रहनेवाले मोहन रजक अपने पुत्र विशाल कुमार और धनसोई थाना क्षेत्र के खोचरिया के रहनेवाले कपिल सिंह महुआर से बारात कर के अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच रघुनाथपुर मुख्य पथ पर विशाल ने अपनी बाइक तेज कर एक पिकअप वैन को ओवरटेक करने लगा. इसी बीच रक्षानगर गांव के समीप विशाल का संतुलन बिगड़ गया और वह चाट में जा गिरा, जिसमें तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं, खेतों में कम कर रहे ग्रामीणों ने देखा और घटनास्थल पर पहुंच कर तीनों घायलों को इलाज के लिए रघुनाथपुर पहुंचाया, जहां पिता-पुत्र को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, एक कपिल सिंह का इलाज कर डाॅक्टरों ने घर भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




