बक्सर स्टेशन दस घंटे लेट से पहुंची गरीब रथ
Updated at : 31 Mar 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन

ट्रेनों के लेट परिचालन से यात्री परेशान बक्सर : दानापुर मंडल से गुजरनेवाली ट्रेनों का लेटलतीफ परिचालन जारी है. गुरुवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो घंटे से लेकर 10 घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंची. डाउन में जानेवाली गरीब रथ एक्सप्रेस बक्सर स्टेशन दो बजे पहुंची. जबकि इसका बक्सर में […]
विज्ञापन
ट्रेनों के लेट परिचालन से यात्री परेशान
बक्सर : दानापुर मंडल से गुजरनेवाली ट्रेनों का लेटलतीफ परिचालन जारी है. गुरुवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो घंटे से लेकर 10 घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंची. डाउन में जानेवाली गरीब रथ एक्सप्रेस बक्सर स्टेशन दो बजे पहुंची. जबकि इसका बक्सर में सुबह 3:46 बजे का समय है. ट्रेनों के लेट परिचालन से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम साफ होने के बावजूद अभी तक कई ट्रेनों ने रफ्तार नहीं पकड़ा है. ट्रेन के इंतजार में यात्री घंटों स्टेशन पर बैठ रहे हैं.
इससे यात्री आक्रोशित हैं. रेल की यात्रा परेशानी का सबब बनते जा रहा है. वहीं डाउन में जानेवाली कोटा-पटना एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल और फरक्का एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची. अप जानेवाली ब्रह्मपुत्र मेल और मगध एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




