बक्सर ने दलसागर को 102 रनों से किया पराजित

बक्सर : शहर के किला मैदान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को न्यू यंग इंडिया क्रिकेट क्लब बक्सर बनाम सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब दलसागर के बीच मैच खेला गया. इस दौरान न्यू यंग इंडिया क्रिकेट क्लब बक्सर की टीम ने 102 रनों के विशाल अंतर से सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब दलसागर की टीम […]
बक्सर : शहर के किला मैदान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को न्यू यंग इंडिया क्रिकेट क्लब बक्सर बनाम सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब दलसागर के बीच मैच खेला गया. इस दौरान न्यू यंग इंडिया क्रिकेट क्लब बक्सर की टीम ने 102 रनों के विशाल अंतर से सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब दलसागर की टीम को पराजित कर दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू यंग इंडिया क्लब के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 216 रन बनायी, जिसमें अरुण ने 46, अंकित ने 41, अख्तर ने 16, पप्पू पेजर ने 11, रोहित ने 10 रनों योगदान दिया. जबकि सम्राट अशोक क्लब दलसागर की तरफ से अजय कुमार ने पांच, अभु गुप्ता ने दो और गौरव कुमार ने एक विकेट प्राप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




