‘तरंग’ के पंख पर बच्चों के सपने उड़ान भरेंगे : प्रवीण

Updated at : 01 Feb 2017 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
‘तरंग’ के पंख पर बच्चों के सपने उड़ान भरेंगे :  प्रवीण

बक्सर : राजपुर प्रखंड स्थित समहुता पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव में मंगलवार को संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय, मोहनपुर के प्रांगण में बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट ‘तरंग’ 2017 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन समहुता पंचायत की मुखिया रुबाना प्रवीन ने किया. वहीं, मंच संचालन संकुल समन्वयक विपिन कुमार द्वारा किया गया. संबोधन […]

विज्ञापन

बक्सर : राजपुर प्रखंड स्थित समहुता पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव में मंगलवार को संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय, मोहनपुर के प्रांगण में बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट ‘तरंग’ 2017 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन समहुता पंचायत की मुखिया रुबाना प्रवीन ने किया. वहीं, मंच संचालन संकुल समन्वयक विपिन कुमार द्वारा किया गया. संबोधन के क्रम में रुबाना प्रवीन ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं. विद्यालय द्वारा आयोजित तरंग के पंख पर बच्चों के सपने उड़ान भरेंगे.

प्रतियोगिता अंतर्गत सुगम संगीत में बालक वर्ग में किस्मत कुमार, बालिका वर्ग में जुली खातून, 100 मीटर की दौड़ में चितरंजन कुमार, बालिका वर्ग में प्रियांशु कुमारी, 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में तवरेज अंसारी, बालिका वर्ग में प्रेमी कुमारी का जलवा रहा. वहीं, लंबी कूद अंतर्गत बालक वर्ग में विकास कुमार, बालिका वर्ग में अनु कुमारी, ऊंची कूद अंतर्गत बालक वर्ग में अंकित कुमार, बालिका वर्ग में नंदनी कुमारी प्रथम रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन