शराब का धंधेबाज गिरफ्तार भेजा जेल

Updated at : 01 Jan 2017 3:11 AM (IST)
विज्ञापन
शराब का धंधेबाज गिरफ्तार भेजा जेल

डुमरांव : राजगढ़ चैक इलाके से टाइगर मोबाइल पुलिस ने छापेमारी कर 11 बोतल बैग पाइपर विदेशी शराब बरामद किया है. इस भीड़भाड़ इलाके में शनिवार को हुई छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस ने इस धंधे में लिप्त डुमरांव चैक निवासी बबलू सोनार को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरी ओर शुक्रवार को 28 […]

विज्ञापन

डुमरांव : राजगढ़ चैक इलाके से टाइगर मोबाइल पुलिस ने छापेमारी कर 11 बोतल बैग पाइपर विदेशी शराब बरामद किया है. इस भीड़भाड़ इलाके में शनिवार को हुई छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस ने इस धंधे में लिप्त डुमरांव चैक निवासी बबलू सोनार को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरी ओर शुक्रवार को 28 बोतल विदेशी शराब के बरामदगी के बाद छापेमार दस्ता को एक और बड़ी उपलब्धी मिली है.

पुलिस ने इस धंधा में शामिल डुमरांव दक्षिण टोला निवासी पवन मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार शुक्रवार को कोरानसराय-मठिला पथ पर बाइक सवार दो युवकों के गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान बैग में रखे गये 28 बोतल अवैध शराब बरामद हुआ था. दोनों कोरानसराय के लहना गांव निवासी अनुज और नावानगर के भागवतपुर निवासर आशू बताये जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन