एटीएम में नहीं हैं 100 व 500 के नोट, हो रही परेशानी

बक्सर : नोटबंदी के प्रभाव से अब तक लोगों को पूरी तरह राहत नहीं मिल पायी है. थोड़ी बहुत राहत यदि मिली भी हो, तो उसे दो हजार के नोटों ने परेशानी में बदल डाला है. लोगों के हाथ में दो हजार के नोट हो तब भी परेशानी है और जब एकाउंट में दो हजार […]
बक्सर : नोटबंदी के प्रभाव से अब तक लोगों को पूरी तरह राहत नहीं मिल पायी है. थोड़ी बहुत राहत यदि मिली भी हो, तो उसे दो हजार के नोटों ने परेशानी में बदल डाला है. लोगों के हाथ में दो हजार के नोट हो तब भी परेशानी है और जब एकाउंट में दो हजार से कम की राशि हो, तब तो और परेशानी है. ऐसी समस्या इसलिए उत्पन्न हुई है क्योंकि शहर की एटीएम में करीब एक सप्ताह से सौ और पांच सौ रुपये के नोट नहीं मिल पा रहे हैं. ऐसे में बैंक ग्राहक काफी परेशान हो रहे हैं. इधर, 50 दिन होने के बाद भी स्थिति सुधार में नहीं आने से आम लोगों में बैंकिंग व्यवस्था से नाराजगी उजागर हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




