दो दुकानों से एक ही रात चोरी

Updated at : 27 Dec 2016 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
दो दुकानों से एक ही रात चोरी

बक्सर : जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं. नगर थाना क्षेत्र का बड़ी मसजिद का इलाका रहा. चोरों ने गेट काट कर दो दुकानों से हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. दुकानदार द्वारा स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन करते हुए चोरों की गिरफ्तारी को […]

विज्ञापन

बक्सर : जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं. नगर थाना क्षेत्र का बड़ी मसजिद का इलाका रहा. चोरों ने गेट काट कर दो दुकानों से हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. दुकानदार द्वारा स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन करते हुए चोरों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है.

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के न्यू मिलन मेडिकल दुकान की गेट काट कर दुकान में रखे आठ हजार रुपये नकदी तथा कई सामान की चोरी कर ली. वहीं, उसी रात चोरों ने एक बगल के क्रॉकरी की दुकान से भी हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. सुबह दुकानदार द्वारा गेट कटा देख होश उड़ गये. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पुलिस पहुंची. मामला दर्ज कर घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

सोमवार को मसजिद गली में दुकान के सामने लगी भीड़.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन