भूमि विवाद को लेकर मारपीट, आगजनी

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के मठिया मुहल्ले में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुस्तकालय रोड निवासी अमित कुमार जायसवाल ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार अमित कुमार जायसवाल के पत्नी के नाम से मठिया मुहल्ला में एक प्लॉट था. जिसकी घेराबंदी अमित कुमार जायसवाल ने पूर्व में ही कर रखा […]
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के मठिया मुहल्ले में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुस्तकालय रोड निवासी अमित कुमार जायसवाल ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार अमित कुमार जायसवाल के पत्नी के नाम से मठिया मुहल्ला में एक प्लॉट था. जिसकी घेराबंदी अमित कुमार जायसवाल ने पूर्व में ही कर रखा था तथा प्लाट पर एक झोंपड़ी का निर्माण भी कराया गया था. सोमवार को शिवधनी राम द्वारा झोंपड़ी में आग लगा दी गयी थी तथा गेट को भी तोड़ दिया गया. जिसको लेकर अमित ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. किशोरी बरामद बक्सर. नगर थाना पुलिस ने लापता हुई एक किशोरी को बरामद कर लिया है. बरामदगी के साथ ही उसकी मेडिकल जांच करायी गयी.
विदित हो कि 29 सितंबर से किशोरी लापता थी. जिसको लेकर परिजनों ने एक मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद से ही पुलिस उसकी बरामदगी को लेकर लगी हुई थी जिसे सोमवार को बरामद कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




