सीडीआर से खुलेगा विधवा की हत्या का राज

Published at :21 Aug 2016 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
सीडीआर से खुलेगा विधवा की हत्या का राज

बक्सर : निमुअवा गांव की विधवा प्रमीला देवी की हत्या का राज खोलने के लिए पुलिस सीडीआर की मदद लेगी. इसके लिए विधवा के मोबाइल की सीडीआर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि मोबाइल पर कॉल आने के बाद ही विधवा रात में घर से निकली थी. उसके बाद उसकी हत्या […]

विज्ञापन

बक्सर : निमुअवा गांव की विधवा प्रमीला देवी की हत्या का राज खोलने के लिए पुलिस सीडीआर की मदद लेगी. इसके लिए विधवा के मोबाइल की सीडीआर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि मोबाइल पर कॉल आने के बाद ही विधवा रात में घर से निकली थी. उसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी. हालांकि उसका मोबाइल बरामद नहीं किया जा सका है. सूत्रों के अनुसार पकड़े जाने के डर से कातिल उसका मोबाइल भी लेकर चले गये.

ऐसे में पुलिस विधवा के मोबाइल नंबर के आधार पर सीडीआर निकालने में जुटी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार सीडीआर के आधार पर पुलिस अंतिम बार कॉल करनेवालों की तलाश करेगी.

दुष्कर्म सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस : विधवा हत्याकांड की खुलासा करने में जुटी पुलिस दुष्कर्म सहित अन्य बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है. हालांकि पुलिस को अभी तक ठोस सबूत हाथ नहीं लग सका है. सूत्रों की मानें, तो हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जतायी जा रही है. ऐसे में पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. वहीं, पुलिस अन्य कारणों की भी जांच कर रही है. आपसी व जमीनी विवाद संबंधी मामलों की भी छानबीन कर ही है. सूत्रों की माने, तो विधवा का चरित्र संदिग्ध है. ऐसे में पुलिस उस आधार पर भी मामले की छानबीन में जुटी है. जानकारी के अनुसार विधवा की निमुअवा गांव में तीसरी शादी हुई थी. उसको दो पुत्र व एक बेटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन