रामरेखा घाट पर तैनात रहेंगे पुलिस के जवान

Published at :15 Aug 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
रामरेखा घाट पर तैनात रहेंगे पुलिस के जवान

बक्सर : श्रावण मास और अंतिम सोमवारी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी किया है. डीएम रमण कुमार के निर्देश पर रामरेखा घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं. घाट पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की जिम्मेवारी सदर एसडीओ गौतम कुमार को दी गयी है. एसडीओ ने बताया […]

विज्ञापन

बक्सर : श्रावण मास और अंतिम सोमवारी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी किया है. डीएम रमण कुमार के निर्देश पर रामरेखा घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं. घाट पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की जिम्मेवारी सदर एसडीओ गौतम कुमार को दी गयी है.

एसडीओ ने बताया कि अंतिम सोमवारी को लेकर रामरेखा घाट पर बक्सर जिले समेत अन्य जिलों के साथ-साथ यूपी से भी श्रद्धालुओं का जुटान होता है. अंतिम सोमवारी को लेकर बक्सर में लगभग 1.5 लाख श्रद्धालु जुटेंगे. भक्तों की इतनी बड़ी संख्या को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं. रामरेखा घाट इलाके में पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन