खरीदारों के इंतजार में दिन भर रहे दुकानदार

Published at :07 Jul 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
खरीदारों के इंतजार में दिन भर रहे दुकानदार

बक्सर : ईद पर्व को लेकर शहर के सभी कपड़ा व्यवसायियों ने अधिक माल मंगा लिया था, लेकिन महंगाई की मार ऐसी पड़ी कि लोगों ने बड़ी दुकानों को छोड़ छोटी दुकानों की ओर रूख कर दिया. बड़ी बाजार स्थित एक दुकानदार संजय ने बताया कि ईद को लेकर उन्होंने आठ लाख रुपये के कपड़े […]

विज्ञापन

बक्सर : ईद पर्व को लेकर शहर के सभी कपड़ा व्यवसायियों ने अधिक माल मंगा लिया था, लेकिन महंगाई की मार ऐसी पड़ी कि लोगों ने बड़ी दुकानों को छोड़ छोटी दुकानों की ओर रूख कर दिया. बड़ी बाजार स्थित एक दुकानदार संजय ने बताया कि ईद को लेकर उन्होंने आठ लाख रुपये के कपड़े मंगाये, लेकिन रमजान के पूरे महीने ने मात्र दो लाख के ही कपड़े बिक सके. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार ईद को लेकर कपड़ों की खरीदारी फिकी रही.

शहर में कपड़ों के कुल 1500 छोटी-बड़ी दुकानें हैं. इस वर्ष ईद में लगभग 2.5 करोड़ रुपये का कपड़ों का व्यवसाय हुआ है. इसी तरह सेवइयों के बाजार में भी चहल-पहल कम रही. सेवई व्यवसायी मुख्तार अहमद ने बताया कि पूरे माह में मात्र 12 हजार की सेवइयां बिकीं हैं. ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि लगभग 15 लाख की सेवइयां बिकी हैं. ईद को लेकर दुध व चीनी की भी मांग रहती है. इसके लिए व्यवसायियों ने तैयारी कर ली है. लगभग 20 लाख रुपये की चीनी व 22 लाख के दूध बिकने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन