तीन दिनों में हटाएं सड़क से अतिक्रमण, नहीं तो होगी प्राथमिकी

Published at :07 Jun 2016 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिनों में हटाएं सड़क से अतिक्रमण, नहीं तो होगी प्राथमिकी

राजपुर : उच्च न्यायालय पटना के निर्देश के आलोक में किसी भी मुख्य पथ के किनारे किसी दुकानदार द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण करना महंगा साबित हो सकता है़ उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजपुर अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के धनसोई बाजार, बन्नी बाजार, तियरा बाजार, भलुहां बाजार, संगरांव बाजार सहित […]

विज्ञापन

राजपुर : उच्च न्यायालय पटना के निर्देश के आलोक में किसी भी मुख्य पथ के किनारे किसी दुकानदार द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण करना महंगा साबित हो सकता है़ उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजपुर अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के धनसोई बाजार, बन्नी बाजार, तियरा बाजार,

भलुहां बाजार, संगरांव बाजार सहित वैसे अन्य बाजार या मुख्य पथों के किनारे कोई भी दुकानदार गिट्टी, बालू सहित किसी भी अन्य प्रकार का स्टोर करके अतिक्रमण नहीं करेंगे़ इन सभी जगहों को तीन दिनों के अंदर खाली करना होगा़ अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी़ विदित हो कि बक्सर कोचस मुख्य पथ स्थित भलुहां बाजार, धनसोई बाजार ,तियरा बाजार या अन्य बाजारों में दुकानदारों द्वारा खुल्लेआम रोड का अतिक्रमण करके गिट्टी और बालू का ढेर लगा दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन