पोलियोरोधी अभियान रविवार से हो गया शुरू

Published at :29 May 2016 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
पोलियोरोधी अभियान रविवार से हो गया शुरू

दो लाख 86 हजार 238 बच्चों को पिलायी जायेगी पोलियोरोधी दवा बक्सर : रविवार को जिले में पोलियो से उन्मूलन के लिए पोलियो कार्यक्रम का सदर अस्पताल में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ भूपेंद्रनाथ ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी के पोलियो ड्रॉप पिला कर मई राउंड की शुरुआत की. इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी […]

विज्ञापन

दो लाख 86 हजार 238 बच्चों को पिलायी जायेगी पोलियोरोधी दवा

बक्सर : रविवार को जिले में पोलियो से उन्मूलन के लिए पोलियो कार्यक्रम का सदर अस्पताल में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ भूपेंद्रनाथ ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी के पोलियो ड्रॉप पिला कर मई राउंड की शुरुआत की. इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी मंजूल कुमार, डब्लूएचओ के डॉ आरके सिंह, यूनिसेफ की शगुफ्ता जमील

डीपीसी जावेद मौजूद थे. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी मंजुल कुमार ने बताया कि मई राउंड में हाउस-टू-हाउस 615 टीमें, ट्रांजिट 115 टीमें, मोबाइल 14 टीमें,

पर्यवेक्षक व सुपरवाइजर 232, सब डिपो 42 बनायी गयी हैं. उन्होंने बताया कि जिले में मई राउंड के तहत दो लाख 86 हजार 238 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए लगायी गयी कुल 782 कार्यरत टीमें दो लाख 68 हजार 433 घरों में जाकर इस निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करेंगी. यह अभियान रविवार से दो जून तक जिले में चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन