मतदाताओं को रिझाने के लिए करा दी पीसीसी सड़क की ढलाई

Published at :08 May 2016 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
मतदाताओं को रिझाने के लिए करा दी पीसीसी सड़क की ढलाई

चक्की : प्रखंड के पंचायत चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है़ इसके बावजूद चक्की पंचायत में मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के उद्देश्य से वर्तमान पंचायत समिति सदस्य सह प्रत्याशी द्वारा गुरुवार को आनन-फानन में पीसीसी ढलाई का कार्य करा दिया गया़ हालांकि बाद में मामला प्रशासन की नजर में आने […]

विज्ञापन

चक्की : प्रखंड के पंचायत चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है़ इसके बावजूद चक्की पंचायत में मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के उद्देश्य से वर्तमान पंचायत समिति सदस्य सह प्रत्याशी द्वारा गुरुवार को आनन-फानन में पीसीसी ढलाई का कार्य करा दिया गया़

हालांकि बाद में मामला प्रशासन की नजर में आने के बाद तत्काल इस पर रोक लगा दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्की पंचायत के लक्ष्मण डेरा में पुरानी योजना के तहत बेनी यादव के घर से काली स्थान तक पीसीसी ढलाई का कार्य निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य सह प्रत्याशी राणा प्रताप सिंह द्वारा कराया जा रहा था़ कार्य लगभग पूरा हो चुका था की तभी प्रशासन को इसकी भनक लग गयी तथा बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी योगेंद्र पासवान द्वारा तत्काल इस पर रोक लगा दी गयी. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार अगर प्रशासन जरा भी चौकस रहता,

तो इस तरह खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां न उड़ती़ ज्ञात हो कि चक्की प्रखंड में 10 मई को चुनाव होने हैं. इस बाबत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने व किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलानेवाले असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए प्रशासन काफी सख्त रुख अपनाये हुए है़

क्या कहते हैं पंचायत समिति सदस्य : इस संबंध में पूछने पर राणा प्रताप सिंह ने बताया कि यह योजना पूर्व में ही पारित हो चुकी थी, लेकिन बालू के अनुपलब्धता के कारण कार्य पूरा नहीं हो सका था़
क्या कहते हैं बीडीओ : इस संबंध में पूछने पर बीडीओ योगेंद्र पासवान ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के उपरांत ऐसे कार्य नहीं कराये जा सकते. इसलिए तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगा दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन