मैट्रिक के वीक्षकों की भी रैंडमाइजेशन से ड्यूटी

बक्सर : इंटर की परीक्षा अभी खत्म भी नहीं हुई और जिला प्रशासन मैट्रिक की परीक्षा की तैयारी में जुट गया है. इंटर की परीक्षा की समाप्ति की तिथि पर पांच मार्च की शाम पांच बजे मैट्रिक के सभी केंद्रधीक्षकों के साथ जिलाधिकारी रमण कुमार समाहरणालय के सभाकक्ष में बैठक करेंगे. यह जानकारी देते हुए […]
बक्सर : इंटर की परीक्षा अभी खत्म भी नहीं हुई और जिला प्रशासन मैट्रिक की परीक्षा की तैयारी में जुट गया है. इंटर की परीक्षा की समाप्ति की तिथि पर पांच मार्च की शाम पांच बजे मैट्रिक के सभी केंद्रधीक्षकों के साथ जिलाधिकारी रमण कुमार समाहरणालय के सभाकक्ष में बैठक करेंगे. यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि मैट्रिक के सभी केंद्राधीक्षकों को इसके लिए सूचना भेजी जा रही है.
श्री सिंह ने बताया कि इंटर की परीक्षा की तरह मैट्रिक की परीक्षा में भी वीक्षकों की तैनाती रैंडमाइजेशन के जरिये करने की योजना है और इसके लिए तैयारी विभाग कर रहा है. रैंडमाइजेशन के जरिये ड्यूटी लगने से कदाचार जैसी समस्या का खुद-ब खुद अंत हो जाता है. ज्ञात हो कि मैट्रिक की परीक्षा 11 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित होनी है, जिसके लिए प्रशासनिक तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. ज्ञात हो कि मैट्रिक की परीक्षा में बक्सर अनुमंडल में 15 केंद्र और डुमरांव अनुमंडल में 12 केंद्र बनाये गये हैं, जिन पर परीक्षा होनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




