फर्जी कागजात पर लोन लेनेवाले चार पर प्राथमिकी

बक्सर : बैंक ऑफ बड़ौदा ने फर्जी कागजात के जरिये बैंक से लोन लेने वाले चार लोगों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें 23 लाख 50 हजार रुपये ट्रक के लिए लोन लेनेवाले बेबी शुक्ला, पति देवेंद्र शुक्ल, गायत्री नगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है.वहीं फर्जी कागजात के आधार पर […]
बक्सर : बैंक ऑफ बड़ौदा ने फर्जी कागजात के जरिये बैंक से लोन लेने वाले चार लोगों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें 23 लाख 50 हजार रुपये ट्रक के लिए लोन लेनेवाले बेबी शुक्ला, पति देवेंद्र शुक्ल, गायत्री नगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है.वहीं फर्जी कागजात के आधार पर ट्रक खरीदनेवाले बड़का नुआंव के दीपक राय के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर फर्जी कागजात देकर ट्रक के लिए 23लाख रुपये कर्ज लिये थे.
वहीं, लक्ष्मीपुर के जमीन के कारोबारी दिनेश कुमार राय ने 16 लाख रुपये का कर्ज फर्जी कागजात देकर लिया था. फिलहाल वे ईंट का कारोबार भी करते हैं. वहीं गायत्री नगर के हरेंद्र कुमार शुक्ला ने अन्य कार्यों के लिए 16 लाख रुपये का लोन लिया था और इन्होंने भी फर्जी कागजात बैंक में जमा किया था. इन सभी लोन लेनेवाले लोगों के खिलाफ बैंक जांच कर रही थी और जांच के बाद मामला सही पाये जाने पर सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




