महामना एक्स का बक्सरवासियों को भी मिलेगी सुविधा

Published at :21 Jan 2016 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
महामना एक्स का बक्सरवासियों को भी मिलेगी सुविधा

बक्सर : बनारस से दिल्ली तक एक नयी ट्रेन महामना एक्सप्रेस 22 जनवरी से चलेगी, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस में करेंगे. प्रधानमंत्री के इस आगमन को लेकर न सिर्फ बनारस में बलिक पड़ोसी जिले बक्सर में भी उत्साह है. क्योंकि बक्सरवासी भी इस ट्रेन का लाभ खूब उठायेंगे. इस मौके पर रेलराज्य मंत्री […]

विज्ञापन

बक्सर : बनारस से दिल्ली तक एक नयी ट्रेन महामना एक्सप्रेस 22 जनवरी से चलेगी, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस में करेंगे. प्रधानमंत्री के इस आगमन को लेकर न सिर्फ बनारस में बलिक पड़ोसी जिले बक्सर में भी उत्साह है. क्योंकि बक्सरवासी भी इस ट्रेन का लाभ खूब उठायेंगे. इस मौके पर रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा, एडीआरएम लखनऊ महेंद्र नाथ ओझा, वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक एके पांडेय आदि रहेंगे.

सप्ताह में तीन दिन मंगल, गुरु व शनिवार को चलनेवाली इस महामना ट्रेन को भाया लखनऊ से चलाया जायेगा. बनारस से शाम छह बज कर 35 मिनट से चल कर दूसरे दिन सुबह आठ बज कर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 18 डिब्बे होंगे, जिसमें प्रथम श्रेणी के एक वातानुकूलित कोच, एक वातानुकूलित कोच टू टियर, नौ शयनयान व सात सामान्य श्रेणी के डिब्बा रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन