40 लाख के कृषि यंत्रों हुई खरीदारी

बक्सर : जिले में दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजन मंगलवार को बक्सर किला मैदान में शुरू हो गया. दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेले में जिले के किसानों ने लगभग 40 लाख रुपये के कृषि यंत्रों की खरीदारी की. कृषि यांत्रिकीकरण मेले का उद्घाटन सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के कर कमलों द्वारा […]
बक्सर : जिले में दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजन मंगलवार को बक्सर किला मैदान में शुरू हो गया. दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेले में जिले के किसानों ने लगभग 40 लाख रुपये के कृषि यंत्रों की खरीदारी की. कृषि यांत्रिकीकरण मेले का उद्घाटन सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर विधायक श्री तिवारी ने कहा कि हमारा क्षेत्र धान का कटोरा कहलाता है. किसान अत्याधुनिक व कृषि के लिए उपयुक्त आवश्यक सामान की खरीदारी एक ही जगह अपनी आवश्यकतानुसार कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




