अपराधियों की धर-पकड़ के लिए कई क्षेत्रों में हुई वाहनों की चेकिंग

बक्सर : डीएसपी शैशव यादव ने कोइरपुरवा समेत विभिन्न मुहल्लों में वाहनों की जांच कर अपराधियों की धर पकड़ का अभियान चलाया. इस संबंध में कोइरपुरवा, खलासी मुहल्ला तथा ज्योति चौक इलाकों में पुलिस कर्मियों के साथ डीएसपी ने घंटों वाहनों की चेकिंग की. और खासकर युवाओं को रोक कर उसके पास रहने वाले सामानों […]
बक्सर : डीएसपी शैशव यादव ने कोइरपुरवा समेत विभिन्न मुहल्लों में वाहनों की जांच कर अपराधियों की धर पकड़ का अभियान चलाया. इस संबंध में कोइरपुरवा, खलासी मुहल्ला तथा ज्योति चौक इलाकों में पुलिस कर्मियों के साथ डीएसपी ने घंटों वाहनों की चेकिंग की. और खासकर युवाओं को रोक कर उसके पास रहने वाले सामानों की चेकिंग की ताकि कोई हथियार व अथवा अन्य सामान न ले जा सके.
ज्ञात हो कि हाल के दिनों में खलासी मुहल्ले के कई युवकों की अपराध में संलिप्तता पायी गयी है. जिसके कारण पुलिस की निगाह खलासी मुहल्ले समेत कोइरपुरवा आदि क्षेत्रों में भी है. वकील हत्याकांड में भी अभी एक आरोपित पकड़ में नहीं आया है. जबकि कबाड़ी दुकानदार हत्या के मामले में भी एक आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




