डीएम ने दो डाॅक्टरों का वेतन रोका

Published at :21 Nov 2015 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने दो डाॅक्टरों का वेतन रोका

बक्सर : स्वास्थ्य विभाग में अपने कार्यों के प्रति लापरवाही एवं सदर अस्पताल के ओपीडी में बेहतर काम नहीं करनेवाले दो चिकित्सकों पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए वेतन रोक दिया है. एक तरफ सरकार द्वारा पूरे राज्य में स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त करने की पहल जोरों पर है, तो वहीं चिकित्सकों की लापरवाही की […]

विज्ञापन

बक्सर : स्वास्थ्य विभाग में अपने कार्यों के प्रति लापरवाही एवं सदर अस्पताल के ओपीडी में बेहतर काम नहीं करनेवाले दो चिकित्सकों पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए वेतन रोक दिया है. एक तरफ सरकार द्वारा पूरे राज्य में स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त करने की पहल जोरों पर है,

तो वहीं चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से मरीजों को उचित व बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है. जिले में बेहतर इलाज मुहैया कराने के प्रति सचेत जिलाधिकारी रमण कुमार ने सदर अस्पताल के डॉ आरके गुप्ता एवं बीएन चौबे का वेतन बंद करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया है.इस संबंध में सिविल सर्जन डाॅ वीके सिंह ने कहा कि गुरुवार को मीटिंग में जिलाधिकारी ने उनके ओपीडी कार्य को देखते हुए वेतन बंद करने का आदेश निर्गत कर दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन