अनुमंडल अस्पताल में सुविधाओं का टोटा

Published at :01 Oct 2015 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडल अस्पताल में सुविधाओं का टोटा

डुमरांव़ : करोड़ों रुपये की लागत से भले ही अनुमंडलीय अस्पताल का भवन चकाचक दिख रहा हो, लेकिन अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा़ ऐसे में ओपीडी सेवा बाधित हो रही है़ आज कल ठंडा-गर्म मौसम रहने से मौसम जनित बीमारियों […]

विज्ञापन

डुमरांव़ : करोड़ों रुपये की लागत से भले ही अनुमंडलीय अस्पताल का भवन चकाचक दिख रहा हो, लेकिन अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा़

ऐसे में ओपीडी सेवा बाधित हो रही है़ आज कल ठंडा-गर्म मौसम रहने से मौसम जनित बीमारियों के कारण मरीजों की संख्या में मंगलवार को वृद्धि देखी गयी.

चिकित्सक पहुंचने के पहले ही मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है़ इस दरम्यान विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी खलती है़ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ता है़ अगर विशेषज्ञ चिकित्सक रहते हैं, तो मरीज रोग के अनुसार उनके पास चले जाते,

जिससे मरीज व परिजनों का आर्थिक व मानसिक बचत होता़ करोड़ों रुपये की लागत से बने अनुमंडलीय अस्पताल को फेमली फ्रेंडली इम्यूमिटी का दर्जा भी प्राप्त है़ आज दवा सहित चिकित्सकों की कमी से अस्पताल जूझ रहा है़ अस्पताल में स्वीकृत पद के अनुसार चिकित्सकों, ए ग्रेड एएनएम, विभागीय तकनीशियन सहित स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं पदस्थापित किया गया है.

क्या कहते हैं प्रबंधक
इस बाबत अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत कुमार कहते हैं कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है, जो पदस्थापित है, उनसे रोस्टर बनाकर काम लिया जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन