बक्सर: चौसा में गंगा युवा समिति का 345वां स्वच्छता अभियान, घाट की सफाई कर दिलाया निर्मल गंगा का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

सफाई अभियान चलाते युवा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गंगा युवा समिति ने 'गंगा पुकार, निर्मल गंगा संकल्प हमारा' के संदेश के साथ चौसा बाजार घाट पर 345वां साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाया. पिछले आठ वर्षों से जारी इस अभियान में समिति के सदस्यों ने घाट की सफाई की और स्नानार्थियों को गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया.

विज्ञापन

Buxar Ganga Yuva Samiti: "गंगा पुकार, निर्मल गंगा संकल्प हमारा" के संदेश के साथ गंगा युवा समिति ने रविवार को चौसा बाजार घाट पर 345वां साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाया. पिछले आठ वर्षों से लगातार चल रहे इस अभियान के तहत समिति के सदस्यों ने घाट की सफाई की और स्नानार्थियों को गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया.

विज्ञापन

आठ वर्षों से जारी है अभियान

समिति के संयोजक भरत पांडेय ने कहा कि मां गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने युवाओं और छात्रों से पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं.

प्लास्टिक नहीं फेंकने की अपील

स्वच्छता अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने घाट पर पहुंचे लोगों से गंगा में प्लास्टिक और अन्य कचरा नहीं फेंकने की अपील की. अभियान में भरत पांडेय, विश्व प्रताप पांडेय, श्रीराम चौधरी, राधेश्याम चौधरी, मंगलदेव पासवान, स्नेह चौधरी, पप्पू चौरसिया, नीरज चौरसिया सहित कई गंगा पुत्र शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन