बक्सर: पेड़ों की टहनियों से खतरे में थी 33 केवी लाइन, बिजली विभाग ने कराया मेंटेनेंस

Updated:
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई पेड़ का छंटाई कराते | Prabhat Khabar Network

नया भोजपुर में बिजली विभाग ने 33 केवी लाइन का मेंटेनेंस किया और पेड़ों की टहनियों की छंटाई की, ताकि बरसात में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

Buxar News : नया भोजपुर प्रशाखा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए मंगलवार को बिजली विभाग की ओर से व्यापक मेंटेनेंस अभियान चलाया गया. कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में 33 केवी लाइन के जंपर का आवश्यक रखरखाव कराया गया. इस दौरान एहतियात के तौर पर कुछ इलाकों में कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं को अस्थायी परेशानी का सामना करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

तारों के आसपास झूल रही शाखाओं को हटाया

मेंटेनेंस कार्य के दौरान बिजली के तारों के आसपास झूल रही पेड़ों की टहनियों और शाखाओं की छंटाई भी कराई गई. विभागीय कर्मियों ने लाइन के समीप बढ़ी शाखाओं को हटाकर विद्युत तारों को सुरक्षित किया. विभाग के अनुसार बारिश और तेज हवा के दौरान पेड़ों की टहनियां तारों के संपर्क में आने से फॉल्ट और शॉर्ट सर्किट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

बारिश में फॉल्ट रोकने के लिए विशेष सतर्कता

कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर लाइन की जांच और आवश्यक मेंटेनेंस जरूरी है. बारिश के मौसम में तारों के आसपास पेड़ों की शाखाओं की छंटाई को प्राथमिकता दी जाती है. उन्होंने कहा कि कुछ समय की विद्युत बाधा के पीछे उद्देश्य भविष्य में होने वाले बड़े फॉल्ट और संभावित हादसों को रोकना है.

निर्बाध बिजली के लिए आगे भी चलेगा अभियान

विभाग ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आगे भी नियमित रूप से लाइन का मेंटेनेंस और पेड़ों की शाखाओं की छंटाई कराई जाएगी. इससे बारिश और तेज हवा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका को कम किया जा सकेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन