पान खाने के विवाद में दो को किया जख्मी

Published at :16 Jul 2013 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
पान खाने के विवाद में दो को किया जख्मी

नावानगर (बक्सर) : सकरौल थाने के स्थानीय बाजार में सोमवार की दोपहर पान खाने के विवाद में हुई मारपीट के दौरान स्थानीय निवासी सोनू कुमार व विकास कुमार घायल हो गये. दोनों युवकों को दुकानदार अपने परिजन के साथ मिलकर पिटाई की व पान काटने वाली कैंची विकास कुमार के पेट व बांह में तथा […]

विज्ञापन

नावानगर (बक्सर) : सकरौल थाने के स्थानीय बाजार में सोमवार की दोपहर पान खाने के विवाद में हुई मारपीट के दौरान स्थानीय निवासी सोनू कुमार व विकास कुमार घायल हो गये. दोनों युवकों को दुकानदार अपने परिजन के साथ मिलकर पिटाई की व पान काटने वाली कैंची विकास कुमार के पेट व बांह में तथा सोनू कुमार के बांह में घोप दिया. दोनों का इलाज पीएचसी नावानगर में चल रहा है.

पीड़ित के बयान पर भदार निवासी गंगा सागर चौरसिया, हरिहर चौरसिया, टपु, अमित, सुग्रीव चौरसिया पर नामजद प्राथमिकी हेतु थाने में आवेदन दिया गया है. ग्रामीणों ने गंगा सागर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन