ePaper

लाखों की हेरोइन और 102 बोतल शराब बरामद

Updated at : 08 Jan 2020 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों की हेरोइन और 102 बोतल शराब बरामद

बक्सर/ब्रह्मपुर : बक्सर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बक्सर पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी लाखों रुपये के हेरोइन और 102 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. साथ ही करीब 25 हजार रुपये नकद भी बरामद किया है. पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस अन्य तस्कर की […]

विज्ञापन

बक्सर/ब्रह्मपुर : बक्सर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बक्सर पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी लाखों रुपये के हेरोइन और 102 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. साथ ही करीब 25 हजार रुपये नकद भी बरामद किया है. पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.

वहीं पुलिस अन्य तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि ब्रह्मपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि ब्रह्मपुर का रहनेवाला विनय पासवान और अमरजीत पासवान हेरोइन और शराब का धंधा कर रहा है. सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने इसकी सूचना डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह को दी.
सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा, बगेनगोला थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष मनोकामना प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. इसके बाद टीम ने मंगलवार की शाम ब्रह्मपुर के रहनेवाला विनय पासवान और अमरजीत पासवान के घर छापेमारी की. जहां पुलिस को देखते ही दोनों भागने में सफल रहे.
इसके बाद पुलिस ने दोनों के घरों की तलाशी ली तो दोनों के घर से 62 ग्राम हेरोइन और करीब 25 हजार रुपये बरामद किये. वहीं पुलिस को सूचना मिली कि शिवमुनि सिंह शराब का धंधा कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने शिवमुनि सिंह के घर छापेमारी की, जहां पुलिस ने उसके घर से 102 बोतल विदेशी शराब बरामद की. साथ ही तस्कर शिवमुनि सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.
वहीं पुलिस विनय पासवान और अमरजीत पासवान को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है. तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द सभी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन