ePaper

सब्जियों के भाव में उछाल से भोजन के फीके हो रहे स्वाद

Updated at : 05 Jan 2020 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
सब्जियों के भाव में उछाल से भोजन के फीके हो रहे स्वाद

बक्सर : ठंड के मौसम में सब्जियों के दाम लोगों को चौंका दे रहा है. जबकि इस मौसम में अक्सर सब्जियों के कम भाव होते हैं. लेकिन, सब्जियों में उछाल के कारण इसका स्वाद फीका हो गया है. टमाटर, प्याज, गोभी, धनिया के दाम में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. इससे लोगों की थाली […]

विज्ञापन

बक्सर : ठंड के मौसम में सब्जियों के दाम लोगों को चौंका दे रहा है. जबकि इस मौसम में अक्सर सब्जियों के कम भाव होते हैं. लेकिन, सब्जियों में उछाल के कारण इसका स्वाद फीका हो गया है. टमाटर, प्याज, गोभी, धनिया के दाम में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. इससे लोगों की थाली से हरी सब्जियां गायब हो रही हैं. सब्जी मंडी के दुकानदार शमीम ने बताया कि बाहर से आने वाले सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हो गयी है.

सप्ताह भर पहले 80 रुपये चल रहा प्याज एक बार फिर सैकड़ा की राह पकड़ लिया है. करैला 60 तो लहसुन 200 रुपये किलो पर पहुंच गया है. आलू के दाम में भी पांच रुपये प्रति किलो इजाफा हुआ है. 25 रुपये बिकने वाला आलू अब 30 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रहा है.
सब्जियों के दाम में हुई वृद्धि से आमजन परेशान दिखे. सब्जी की दुकान पर आये ग्राहक सुरेश सिंह, राम प्रवेश राय, मदन कुमार ने बताया कि आये दिन सब्जियों के दाम बढ़ने से बजट पूरी तरह से गड़बड़ हो जा रही है. कहा कि प्याज व लहसुन के दाम तो जैसे कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कहा कि लहसुन के बिना तो काम चल जाता है लेकिन बिना प्याज के सब्जी कैसे बने समझ से परे है. मटर, टमाटर जैसी मौसमी सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं. सरकार को इसपर लगाम लगाने की जरूरत है.
ये हैं दाम
प्याज : 100 रुपये
आलू : 30 रुपये
टमाटर : 30 रुपये
करैला : 60 रुपये
लहसुन : 200 रुपये
बोदी : 60 रुपये
गोभी : 30 रुपये
मटर : 60 रुपये
बैगन : 60 रुपये
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन