ePaper

जिले में आज से बंटेगा दिसंबर माह का खाद्यान्न

Updated at : 25 Dec 2019 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में आज से बंटेगा दिसंबर माह का खाद्यान्न

बक्सर : बक्सर जिले के सभी जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं को पॉश मशीन से जांच कर दिसंबर माह के खाद्यान्न का उठाव करने का फरमान जारी किया गया है. खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का भी फरमान प्रशासन ने जारी किया है. डुमरांव, डुमरांव नगर पर्षद […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर जिले के सभी जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं को पॉश मशीन से जांच कर दिसंबर माह के खाद्यान्न का उठाव करने का फरमान जारी किया गया है. खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का भी फरमान प्रशासन ने जारी किया है. डुमरांव, डुमरांव नगर पर्षद व इटाढ़ी के उपभोक्ताओं के बीच 25 दिसंबर को खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा.

जबकि राजपुर प्रखंड में 26 दिसंबर, ब्रह्मपुर व नावानगर प्रखंड में 27 दिसंबर को, चौगाई व चौसा प्रखंड में 28 दिसंबर को, केसठ व चक्की प्रखंड में 29 दिसंबर को, बक्सर व बक्सर नगर पर्षद में 30 दिसंबर को और सिमरी प्रखंड में 31 दिसंबर को खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्त्योदय योजना के सभी पात्र लाभुकों को दिसंबर का खाद्यान्न उठाव कर वितरण करने का निर्देश जारी किया गया है.
खाद्यान्न का वितरण राशन कार्ड के आधार पर करना है. इसके लिए बक्सर और डुमरांव एसडीओ को निर्देश जारी किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के खाद्यान्न वितरण के दिन सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानों पर उपभोक्ताओं को खाद्यान्न का वितरण हर हाल में सुनिश्चित कराएं.
दिसंबर माह के खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया के पांच-पांच दुकानों पर बीडीओ, सीओ, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व आपूर्ति निरीक्षक को भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली के दुकानों की जांच कर जांच प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराएं.
पॉश मशीन का सर्वर नहीं रहने से खाद्यान्न सामग्री वितरण में हो रही परेशानी : ब्रह्मपुर. प्रखंड में पॉश मशीन का सर्वर डाउन रहने के कारण लाभुकों को खाद्यान्न वितरण करने में परेशानी हो रही है. डीलर संघ के नेता हीरा लाल वर्मा ने बताया कि संचालित लाभुकों के खाद्यान्न वितरण में सर्वर डाउन होने से लोगों की अभद्र टिप्पणी सुननी पड़ रही है.
पॉश मशीन के कारण आये दिन समस्या उत्पन्न हो रही है. डीलरों का कहना है कि पॉश मशीन से कोई शिकायत नहीं है. लेकिन लाभुक द्वारा विक्रेताओं को तरह-तरह के अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है. जिसके कारण डीलर मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं.
नेटवर्क की खराबी से अक्सर पॉश मशीन में गड़बड़ी के कारण लोगों को समय पर खाद्यान्न वितरण करने में असुविधा हो रही है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इसमें सुधार किया जाये ताकि लाभुकों और दुकानदार के बीच संबंध बना रहे. इसकी सूचना आपूर्ति पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी को दी जा चुकी है.
सर्वर आने पर रात में उपभोक्ताओं के घर पहुंच रहे डीलर
बक्सर : पॉश मशीन से अनाज वितरण का कार्य जब से शुरू हुआ है तब से उपभोक्ताओं एवं डीलरों तक की परेशानी शुरू हो गयी है. जिओ नेट से संचालित पॉश मशीन का सर्वर अक्सर डाउन रह रहा है.
सर्वर के इंतजार में उपभोक्ताओं को डीलर के यहां दौड़ लगानी पड़ रही है तो दूसरी तरफ रात में भी पॉश मशीन का सर्वर आने पर डीलर घर-घर उपभोक्ताओं से अंगूठा लगाने के पहुंच रहे हैं. ताकि उनका राशन दिया जा सके. यह डीलरों की संवेदना ही कहियेगा कि ठंड में भी कुछ डीलर रात में उपभोक्ताओं के घर पहुंचर कर राशन वितरण का कार्य पूरा कर रहे हैं. यह नजारा शहरी क्षेत्र का है.
सोमवार को वार्ड नंबर 29 के डीलर को ऐसा करते हुए देखा गया. अब सीधा सवाल है कि जब इतनी खराब स्थिति शहर की है तो गांवों की स्थिति कैसी होगी. बहरहाल, दिसंबर माह का अंतिम सप्ताह चल रहा है और अब तक इस माह का पूरा खद्दान वितरण नहीं हो पाया है. हाल यहीं रहा तो गरीब उपभोक्ता मशीन की पेंच में फंसकर भूखे रह जायेंगे और उनके हिस्से का अनाज फिर सरकार के खाते में पहुंच जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन