हत्या के बाद मोबाइल को कर लिया था ऑफ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बक्सर: पुलिस का कहना है कि इंदू के पिता ही कातिल हैं अपनी मूंछ के लिए बेटी की हत्या कर दी. उसने कत्ल की पूरी योजना बनायी और बेटी को बोधगया ले जाने के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने रास्ते में मोबाइल फोन बंद रखा ताकि पुलिस को कोई […]
विज्ञापन
बक्सर: पुलिस का कहना है कि इंदू के पिता ही कातिल हैं अपनी मूंछ के लिए बेटी की हत्या कर दी. उसने कत्ल की पूरी योजना बनायी और बेटी को बोधगया ले जाने के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.
आपके शहर में
विज्ञापन
हत्या के बाद उसने रास्ते में मोबाइल फोन बंद रखा ताकि पुलिस को कोई लोकेशन न मिले. एसपी ने बताया कि Fह केस में कातिल किधर से आया था यह भी पुलिस को पता नहीं चला क्योंकि किसी के यहां तक आने का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने कातिल को तलाशने के लिए बेहद मुश्किल रास्ता अपनाया.
अनसुलझी मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया
बक्सर. इंदू के अनसुलझी मर्डर मिस्ट्री को मोबाइल डंप डाटा ने सुलझा दिया. पुलिस ने जांच करते हुए पहले तो मोबाइल डंप डाटा खंगाला. इस दौरान मोबाइल कंपनियों से उनके टावर्स पर सक्रिय रहे मोबाइल नंबर मांगे गये.
बड़ी संख्या में नंबर पुलिस को उपलब्ध कराये गये, जिनमें से कुछ ऑड नंबरों को छांटा गया. जब उन नंबरों की डीटेल आदि चेक कर उसका वेरिफाई किया गया तो पुलिस के हाथ कुछ ठोस सुराग लग गये. जब घटनास्थल से लेकर उस नंबर का अंतिम लोकेशन चेक किया गया तो पूरा केस ही खुल कर सामने आ गया.
घटना के बाद से ही इंदू के घर का नंबर बंद बता रहा था. पुलिस की टीम ने जब उसके घर पर पहुंची और उसकी मां और भाई से उसकी शिनाख्त करवायी तो पूरा साफ हो गया कि कातिल कोई और नहीं घरवाले ही हैं. पुलिस मुख्यालय से जो पचास हजार का इनाम घोषित हुआ उससे मामला का खुलासा होने लगा. किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि एक बच्ची गायब हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन