बक्सर में कुख्यात बोतल महतो की खंगाली जा रही कुंडली

Updated:
विज्ञापन

बक्सर : चार दिन पूर्व आरा में हुई मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से करीब 31 लाख रुपये की लूट मामले में गिरफ्तार कुख्यात बोतल महतो की आरा पुलिस बक्सर में कुंडली खंगाल रही है. आरा पुलिस कुख्यात बोतल महतो के बारे में जानकारी लेने के लिए बक्सर पुलिस से सहयोग ले रही है. साथ ही […]

विज्ञापन

बक्सर : चार दिन पूर्व आरा में हुई मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से करीब 31 लाख रुपये की लूट मामले में गिरफ्तार कुख्यात बोतल महतो की आरा पुलिस बक्सर में कुंडली खंगाल रही है. आरा पुलिस कुख्यात बोतल महतो के बारे में जानकारी लेने के लिए बक्सर पुलिस से सहयोग ले रही है. साथ ही जेल में बंद के दौरान उससे कौन-कौन मिला है. उसकी भी कुंडली खंगाल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
उसके ऊपर बक्सर में कितने मामले दर्ज हैं. उसकी भी जानकारी ले रही है. बता दें कि एक माह पहले ही कुख्यात बोतल महतो बक्सर सेंट्रल जेल से छूटा था. उसके ऊपर बक्सर में तीन दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं. इसी बीच 18 नवंबर को आरा में कुख्यात बोतल महतो ने अपने सात साथियों के साथ मिलकर आरा के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से हथियार के बल पर 30.26 लाख रुपये लूट ली थी.
लूट की घटना को अंजाम देने के बाद कुख्यात बोतल महतो अपने साथियों के साथ सोनपुर मेला देखने पहुंचा था, जहां आरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह उसे उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आरा पुलिस कुख्यात बोतल महतो की कुंडली खंगालना शुरू किया. जहां पुलिस को पता चला कि कुख्यात बोतल महतो का बक्सर में अपराधियों के साथ अच्छी सांठगांठ है.
इसके बाद आरा पुलिस ने बक्सर पुलिस और जेल प्रशासन से उसके बारे में जानकारी मांगी है. जिसमें आरा पुलिस ने बक्सर पुलिस से कुख्यात बोतल महतो पर कितने मामले दर्ज हैं. जेल में बंद के दौरान कितने लोग उससे मिले. उसके कितने अपराधी थे. कब जेल से छूटा था. आरा पुलिस जानकारी ले रही है.
वहीं जेल सूत्रों की मानें तो बक्सर जेल में बंद के दौरान सैकड़ों लोग कुख्यात बोतल महतो से मिल चुके हैं. जिसमें बीस से अधिक अपराधी हैं उसके कई साथी आज भी बक्सर जेल में बंद हैं. उसके खिलाफ करीब तीन दर्जन से भी अधिक मामले हैं. कुख्यात बोतल महतो पर बक्सर सिविल कोर्ट में गोली चलाने का भी मामला दर्ज है.
शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करते पति गिरफ्तार
बक्सर. नगर थाना की पुलिस ने पत्नी के साथ शराब के नशे में मारपीट करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराबी युवक का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक श्मशान घाट का रहने वाला रामनाथ वर्मा बताया जाता है.
नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि रामनाथ वर्मा बुधवार की शाम शराब पीकर अपने पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. इसी बीच पुलिस को इसकी सूचना मिली. जहां पुलिस ने उसके अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने युवक का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन