कंगारू मदर केयर कमजोर नवजातों के लिए संजीवनी
Updated at : 20 Nov 2019 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : नवजात को अधिक ठंडी या गर्मी के कारण स्वास्थ्य जटिलताएं बढ़ने का खतरा रहता है. जिसे चिकित्सकीय भाषा में हाइपोथर्मिया कहा जाता है. सही समय पर हाइपोथर्मिया के प्रबंधन नहीं किये जाने पर नवजात की जान भी जा सकती है लेकिन इस गंभीर समस्या का निदान आसानी से घर पर भी किया जा […]
विज्ञापन
बक्सर : नवजात को अधिक ठंडी या गर्मी के कारण स्वास्थ्य जटिलताएं बढ़ने का खतरा रहता है. जिसे चिकित्सकीय भाषा में हाइपोथर्मिया कहा जाता है. सही समय पर हाइपोथर्मिया के प्रबंधन नहीं किये जाने पर नवजात की जान भी जा सकती है लेकिन इस गंभीर समस्या का निदान आसानी से घर पर भी किया जा सकता है.
जिसके लिए ‘कंगारू मदर केयर’(केएमसी) काफी असरदार साबित हो सकता है. ‘कंगारू मदर केयर’ के तहत मां या घर का कोई भी सदस्य नवजात को अपनी छाती से चिपकाकर नवजात को शरीर की गर्मी प्रदान करते हैं. इससे नवजात को हाइपोथर्मिया से उबरने में सहायता मिलती है.
दो किलोग्राम से कम वजन के बच्चों के लिए आवश्यक
सिविल सर्जन डॉ उषा किरण वर्मा ने बताया दो किलोग्राम से कम वजन के बच्चों को कमजोर नवजात की श्रेणी में रखा जाता है. जिन्हें सघन देखभाल की जरूरत होती है. कमजोर बच्चों के उचित देखभाल के लिए जिला में ‘ कमजोर नवजात देखभाल’ कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत आशा एवं एनएनएम चिह्नित कमजोर नवजातों को उनके घर पर ही विशेष देखभाल प्रदान करती है.
कमजोर नवजातों के उचित देखभाल की कड़ी में ‘कंगारू मदर केयर’ काफी असरदार प्रक्रिया होती है. इससे नवजात को हाइपोथर्मिया से बचाव के साथ नवजात के वजन में वृद्धि होती है. साथ ही इससे उनके बेहतर शारीरिक विकास में भी सहयोग मिलता है. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण -4 (2015-16) के अनुसार जिले के पांच वर्ष से कम आयु के 41.2 प्रतिशत बच्चे अल्प वजनी हैं तथा इस आंकड़े को कम करना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है.
इन बातों का रखें ध्यान
‘कंगारू मदर केयर’ मां के साथ घर का कोई भी सदस्य प्रदान कर सकता है. केयर प्रदान करने वाले व्यक्ति को केएमसी से पूर्व हर बार अपने छाती को साफ करना जरूरी है.
नवजात के मुंह को छाती के मध्य स्तनों के बीच लिटाएं एवं यह सुनिश्चित करें कि उसका शरीर केएमसी देने वाले के पेट से चिपका हो
नवजात के शरीर पर टोपी, हाथों और पैरों में दस्ताने व पैरों में मोज़े व लंगोटी के अलावा शरीर पर कोई वस्त्र न हो
बच्चे का सिर इस प्रकार से ढंका जाए कि उसे सांस लेने में कठिनाई न हो
केएमसी देने वाला व्यक्ति ऊपर से मौसम के अनुसार कोई कपडा अवश्य ढंक ले
केएमसी के फायदे
केएमसी देने से मां की कन्हर(प्लेसेंटा)जल्दी बाहर आ जाता है
बच्चे को सीने से लगाने से मां का दूध जल्दी उतरता है
केएमसी से नवजात शिशु को क्या फायदा होगा
नवजात शिशु स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है.
शिशु का वजन बढ़ता है और शारीरिक विकास बेहतर हो जाता है.
-मां एवं बच्चे के बीच मानसिक एवं भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है
इसलिए जरुरी है कंगारू मदर केयर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




