दानापुर ने गाजीपुर को हरा फाइनल मुकाबले को जीता

Updated:
विज्ञापन

बक्सर : सदर प्रखंड के नदांव खेल मैदान में सोमवार को फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दानापुर ने गाजीपुर को हराकर जीत हासिल कर ली. अंतिम समय में कड़ा मुकाबला के बाद निर्धारित समय के 10 मिनट में दानापुर रेल टीम के खिलाड़ी अजय शर्मा उर्फ मंटू शर्मा ने गाजीपुर इलेवन के गोल पोस्ट […]

विज्ञापन

बक्सर : सदर प्रखंड के नदांव खेल मैदान में सोमवार को फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दानापुर ने गाजीपुर को हराकर जीत हासिल कर ली. अंतिम समय में कड़ा मुकाबला के बाद निर्धारित समय के 10 मिनट में दानापुर रेल टीम के खिलाड़ी अजय शर्मा उर्फ मंटू शर्मा ने गाजीपुर इलेवन के गोल पोस्ट में गोल दाग कर अपनी टीम को विजयी बनाया. खेल काफी रोमांचक रहा. खेल का मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
खेल के बीच खिलाडियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों से खूब तालियां बटोरी. फाइनल मुकाबला का उद्घाटन सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, समाजसेवी कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य नंदकिशोर राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. विशिष्ट अतिथि के बतौर राकेश तिवारी,सुरेंद्र पासवान जदयू नेता व्यवसायी शिवभजन कुशवाहा,श्यामसुंदर तिवारी,भरौली प्रधान मुटन यादव उपस्थित रहे.
सदर प्रखण्ड के नदांव खेल मैदान में पंचकोशी मेला के अवसर पर आयोजित फुटबॉल प्रतिय���गिता में पंचायत के मुखिया मुन्ना सिंह एवं समाजसेवी रुपा की सराहनीय भूमिका रही. इस मौके पर दर्शकों एवं खिलाड़ियों को अपनी आवाज से जोश भरने का काम उद्घोषक असलम अंसारी, बाल्मीकि यादव एवं पवन जी ने निभाई.
इस मौके पर सदर विधायक ने खेल मैदान को बेहतर बनाने के लिए हर संभव मदद करने की बात कहीं. खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मुख्यातिथियों द्वारा पुरस्कार राशि की भी घोषणा की गई.
खेल के दौरान रेफरी की भूमिका जिला रेफरी संघ के सचिव नेशनल स्तर के रेफरी संतोष पांडेय डब्लू यादव और बब्लू यादव ने निभाई. आयोजन समिति में मंटू कुमार बबुआ,बीरू सिंह, रिंकू सिंह, प्रिंस यादव, बिट्टू सिंह,धनु सिंह,मनु यादव,सरपंच संजय सिंह समेत दर्जनों युवाओं ने अपनी अहम भूमिका निभायी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन