एटीएम कार्ड का कोड पूछकर उड़ा लिये 50 हजार रुपये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बक्सर : साइबर अपराधियों ने एक युवक से एटीएम कार्ड का कोड पूछकर उसके खाते से 50 हजार रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं पीड़ित के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामला दर्ज करते ही मामले की जांच में जुट गयी है. […]
विज्ञापन
बक्सर : साइबर अपराधियों ने एक युवक से एटीएम कार्ड का कोड पूछकर उसके खाते से 50 हजार रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं पीड़ित के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामला दर्ज करते ही मामले की जांच में जुट गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
बताया जाता है कि रोहतास जिले के कोचस थाना के रहने वाले अजीत कुमार बक्सर में काम करते हैं. उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है. एक नवंबर को उनके मोबाइल पर फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि आपका खाता आधार कार्ड से जुड़ा नहीं है.
आप एटीएम नंबर, कोड और आधार कार्ड का नंबर बताइये. जैसे ही उन्होंने सारी जानकारी फोन करने वालों को दिया. कुछ देर बाद मैसेज आया कि खाता से 50 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है. उन्होंने इसकी सूचना बैंक प्रबंधक को दिया गया. जहां बैंक प्रबंधक ने नगर थाना में मामला दर्ज करने के लिए कहा.
इसके बाद पीड़ित अजीत कुमार ने इसकी सूचना नगर थाना को दिया. जहां अजीत कुमार के बयान पर मोबाइल नंबर पर मामला दर्ज कराया गया. पुलिस मामला दर्ज करते ही मामले की जांच में जुट गयी. नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बहुत जल्द साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन