छात्रों ने एमवी कॉलेज में दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

बक्सर : महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में एनएसयूआइ छात्र संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी ने किया. सभा का संचालन छात्र राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने किया. धरना एमवी कॉलेज भवन के द्धार पर किया गया. जिससे महाविद्यालय का कोई कमी एवं […]

विज्ञापन

बक्सर : महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में एनएसयूआइ छात्र संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी ने किया. सभा का संचालन छात्र राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
धरना एमवी कॉलेज भवन के द्धार पर किया गया. जिससे महाविद्यालय का कोई कमी एवं प्रोफेसर महाविद्यालय में कोई कार्य न कर सकें. धरना के दौरान छात्र संगठन ने महाविद्यालय के सभी तरह के कार्यों को बंद करा दिया था.
वहीं छात्र-छात्राओं में स्नातक पार्ट वन में नामांकन में धांधली को लेकर आवाज उठाया और बताया कि जिस तरह 16 अक्टूबर को ऑन स्पॉट नामांकन के तहत छात्र-छात्राओं का नामांकन किया गया है वैसे ही अन्य छात्र-छात्राओं का नामांकन भी ऑन स्पॉट किया जाये. यदि शेष बचे सीटों पर महाविद्यालय मेरिट के आधार पर नामांकन करता है तो 16 को हुये नामांकन को रद्द किया जाये और फ्रेस मेरिट लिस्ट तैयार किया जाये.
छात्रों ने अपने संबोधन में महाविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 16 अक्टूबर को हंगामा होने के बाद महाविद्यालय द्वारा काउंटर बंद कर दिया गया और उसके बाद देर रात तक अपने चहेते छात्र-छात्राओं का नामांकन किया गया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि स्नातक पार्ट वन में 134 सीटों पर अवैध तरीके से नामांकन किया गया है.
उसे कैंसिल किया जाये. पूरे दिन छात्र संगठन के छात्र-छात्रायें जमे रहे. मौके पर अंकित मिश्रा, तुषार विजेता, विकास पांडेय, सोनू पांडेय, विजय ओझा, सुर्यांशु सिंह, रवि यादव, अंकित पांडेय, मोहम्मद आसीफ, संजय मिश्रा, विशाल खरवार, नागेश कुमार, पीयूष यादव, आलोक यादव, शिव प्रकाश यादव समेत अन्य शामिल रहे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन