ओवरलोड बालू के ट्रकों का परिचालन धड़ल्ले से जारी

राजपुर : खनन विभाग द्वारा जारी निर्देश के बाद भी अभी ओवरलोड बालू के ट्रकों का परिचालन जारी है. रोहतास और औरंगाबाद से बालू लेकर आ रहे ट्रकों को दलालों द्वारा उत्तरप्रदेश भेजा जा रहा है. पुलिस इन ट्रकों को जब्त करने की बजाय वसूली में मस्त है. कोचस के बाद जैसे ही जिले की […]
राजपुर : खनन विभाग द्वारा जारी निर्देश के बाद भी अभी ओवरलोड बालू के ट्रकों का परिचालन जारी है. रोहतास और औरंगाबाद से बालू लेकर आ रहे ट्रकों को दलालों द्वारा उत्तरप्रदेश भेजा जा रहा है. पुलिस इन ट्रकों को जब्त करने की बजाय वसूली में मस्त है. कोचस के बाद जैसे ही जिले की सीमा शुरू होती है, वसूली शुरू हो जाती है. तियरा-जलहरा से लेकर राजपुर के बीच और चौसा गोला के पास ट्रकों से उगाही का खेल धड़ल्ले से जारी है. दिन के उजाले में दलाल बीच सड़क पर खड़े होकर ट्रकों से पैसे वसूलते हैं.
बताया जाता है कि इसमें पुलिस का भी हिस्सा होता है और इसी के चलते पुलिस इन ट्रकों को नहीं पकड़ती है. बालू लदे ट्रकों को सुरक्षित यूपी का बॉर्डर पार कराने का जिम्मा दलालों का होता है, जिनकी पुलिस से बेहतर सांठ-गांठ है. इसी के दम पर सारा खेल हो रहा है. बता दें कि बीते गुरुवार को खनन विभाग के अफसरों ने जांच के दौरान कुछ ट्रकों को जब्त किया था, जिन पर क्षमता से अधिक बालू लदा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




