सभी अस्पतालों में दवा उपलब्ध कराने के दिये निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बक्सर : जानलेवा हो चुकी गर्मी के मद्देनजर सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति रोस्टर के अनुसार करने का निर्देश जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने दिया है. जारी निर्देश में कहा गया है कि अस्पतालों में सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हरहाल में सुनिश्चित की जाये ताकि लू की चपेट में आने वाले मरीजों की इलाज […]
विज्ञापन
बक्सर : जानलेवा हो चुकी गर्मी के मद्देनजर सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति रोस्टर के अनुसार करने का निर्देश जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने दिया है. जारी निर्देश में कहा गया है कि अस्पतालों में सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हरहाल में सुनिश्चित की जाये ताकि लू की चपेट में आने वाले मरीजों की इलाज किया जा सके.
आपके शहर में
विज्ञापन
सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार हाल में विभागीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि हीट स्ट्रोक एवं डायरिया व बुखार से पीड़ित मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. जिले में लू के कहर से होने वाली मौतों पर उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने हल्का कर्मचारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण करें और हीट स्ट्रोक से होने वाली मृत्यु पर आपदा विभाग के द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि मृतक के परिजनों को उपलब्ध कराया जाये. इस संबंध में सभी सीओ को प्रखंड स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने एवं प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया है.
जिलाधिकारी ने सभी अंचलों में आरबीएसके के वाहनों को आवश्यक दवाओं, ओआरएस घोल, पारासिटामॉल समेत महत्वपूर्ण दवाओं के साथ क्षेत्र में भ्रमण करने का निर्देश जारी किया है. साथ ही आपात स्थिति से निबटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ उषा किरण वर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उप समाहर्ता डुमरांव, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन