गोली मारकर की गयी युवक की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2019 6:34 AM

विज्ञापन

बक्सर/चौगाईं : मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं-केरी डेरा मुख्य पथ के वैदा पोखरा के पास एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. पहले तो मृतक की पहचान नहीं हो पायी, लेकिन कुछ ही देर बाद सारा माजरा सामने आ गया. पता चला कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गयी है. […]

विज्ञापन

बक्सर/चौगाईं : मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं-केरी डेरा मुख्य पथ के वैदा पोखरा के पास एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. पहले तो मृतक की पहचान नहीं हो पायी, लेकिन कुछ ही देर बाद सारा माजरा सामने आ गया. पता चला कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गयी है. उसके शरीर पर गोलियों के जख्म मिले हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है.

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह वैदा गांव के लोग टहलने के लिए घर से निकले थे. इसी बीच लोगों ने देखा कि एक शव पोखरा के किनारे पड़ा हुआ है. साथ ही उसके पास एक साइकिल भी पड़ी हुई है.
लोगों ने इसकी सूचना मुरार थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया गया. उसकी पहचान दंगौली गांव निवासी मुनमुन ठाकुर के रूप में हुई. युवक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. मुनमुन चौगाईं में एक सैलून चलाता था.
बताया जाता है कि सोमवार की रात वह किसी शादी समारोह से अपने गांव दंगौली लौट रहा था. इसी बीच वैदा गांव के पास कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी. रात भर उसका शव पोखर के पास ही पड़ा रहा.
डुमरांव के एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि अब तक प्राप्त जानकारियों के मुताबिक युवक किसी से प्रेम करता था और यह अवैध संबंध ही उसकी मौत की वजह बन गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्पष्ट पता चलते ही इस मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन