दीदी बोलकर झांसे में लिया लूट लिये एक लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

बक्सर : दीदी बोलकर एक लाख लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बताया जाता है कि यूपी के गाजीपुर जिले के गहमर गांव की रहनेवाली गिरजा देवी 19 मई को केरल से बक्सर आ रही थी. इसी बीच ट्रेन में एक […]

विज्ञापन

बक्सर : दीदी बोलकर एक लाख लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बताया जाता है कि यूपी के गाजीपुर जिले के गहमर गांव की रहनेवाली गिरजा देवी 19 मई को केरल से बक्सर आ रही थी. इसी बीच ट्रेन में एक अनजान व्यक्ति से मुलाकात हुई. वह गिरजा देवी को दीदी कहकर बुलाने लगा. साथ ही उनसे उनके बारे में सारी जानकारी ले ली.

आपके शहर में

विज्ञापन
गिरजा देवी ने उन्हें बता दिया कि वह अपने गांव जमीन लिखवाने जा रही हैं. इस बात की सूचना मिलते ही अनजान व्यक्ति ने उनका नंबर ले लिया और दोनों बक्सर उतर गये.इसी बीच 25 मई को गिरजा देवी शाम में बक्सर से गहमर जा रही थी, तो अनजान व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और बोला कि आप पैसे लेकर रात में कहीं मत जाइए. यहां पर एक होटल है.
वहीं आप रह लीजिए. उसकी बात के झांसे में आकर गिरजा देवी चौरसिया लॉज में रुक गयी. अनजान व्यक्ति उन्हें बाजार करने के बहाने होटल के कमरे का ताला बंद कर ले गया, जहां उन्हें कुछ देर रुकने को कहा और खुद गायब हो गया. जब देर तक वह नहीं आया तो गिरजा देवी को उस पर शक हुआ.
वह दौड़ी-दौड़ी होटल पहुंची तो देखा कि उनका पैसों वाला बैग गायब है और अनजान व्यक्ति का कुछ पता नहीं है. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उसके मोबाइल नंबर की पहचान की जा रही है. बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन