मुहल्ले से जलजमाव की समस्या हुई दूर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बक्सर : सोमवार की सुबह नगर के 32 नंबर वार्ड के लोगों के लिए राहत की खबर लेकर आयी. लोग सुबह छह बजे जगकर बाहर निकले तो पाया कि नगर पर्षद के कर्मी जेसीबी से नाले की सफाई कर रहे हैं. हाथों में प्रभात खबर अखबार लिये वार्ड के लोग बार-बार प्रकाशित खबर को देख […]
विज्ञापन
बक्सर : सोमवार की सुबह नगर के 32 नंबर वार्ड के लोगों के लिए राहत की खबर लेकर आयी. लोग सुबह छह बजे जगकर बाहर निकले तो पाया कि नगर पर्षद के कर्मी जेसीबी से नाले की सफाई कर रहे हैं. हाथों में प्रभात खबर अखबार लिये वार्ड के लोग बार-बार प्रकाशित खबर को देख रहे थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
वह कह रहे थे कि प्रभात खबर ने इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशित नहीं की होती, तो इतना जल्दी समस्या का निदान नहीं हो पाता. बता दें कि वार्ड के लोग समस्या के निदान को लेकर संबंधित विभाग के पास कई बार गये पर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था. सुबह छह बजे से लेकर शाम पांच बजे तक नाले से गाद निकाले गये.
वहीं नाला सफाई में दो जेसीबी मशीन समेत एक दर्जन सफाई कर्मचारी लगाये गये थे. बता दें कि प्रभात खबर ने 27.05.2019 दिन सोमवार को पेज नंबर तीन पर जलजमाव की खबर को प्रमुखता से जगह दी थी. इसको लेकर मुहल्ले वासियों ने प्रभात खबर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर की वजह से पिछले 20 दिनों से जलालत की जिंदगी जी रहे मुहल्ले वासियों को मुक्ति मिली है.
20 दिनों से नाले के पानी की निकासी को लेकर लोग थे काफी परेशान
नगर के वार्ड नंबर 32 के कोइरपुरवा मुहल्ला निवासी पिछले 20 दिनों से नाले की पानी की निकासी को लेकर काफी परेशान थे. नाले की पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी घरों में घुसने लगा. साथ ही हर गली में घुटने भर पानी भी लग गया था. इससे मुहल्ले वासियों का जनजीवन प्रभावित हो गया था. सड़ांध पानी की बदबू से मुहल्ले में महामारी की समस्या की आशंका कायम हो गयी थी. गर्मी में भी बरसात का नजारा मोहल्ले में पूरी तरह कायम रहा.
लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था. प्रतिदिन जल जमाव को लेकर नई सड़के घेरे में आ रहा था. धीरे धीरे मोहल्ले का ज्यादातर घर जलजमाव की समस्या से प्रभावित हो गया. नालें एवं सड़क के बीच का फर्क मिट गया था. प्रभात खबर में छपने के बाद नगर पर्षद हरकत में आया. सुबह होते ही दो जेसीबी के सहारे जल निकासी की व्यवस्था में लग गया. सुबह 6 बजे से संध्या 4 तक जेसीबी के सहारे जल निकासी की व्यवस्था में कर्मी जूटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन