बकाया मांगने पर घर में घुसकर की मारपीट
Updated at : 08 May 2019 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : बकाया मांगने पर एक पक्ष के लोगों डीजे डेकोरेशन कारोबारी के साथ घर में घुसकर मारपीट की. साथ ही कई सामान को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. यह घटना जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के रौंदी गांव में घटीं. घटना के संबंध में पीड़ित डेकोरेशन व्यवसायी एवं रौंदी निवासी रामाशीष चौधरी द्वारा अनुसूचित […]
विज्ञापन
शेखपुरा : बकाया मांगने पर एक पक्ष के लोगों डीजे डेकोरेशन कारोबारी के साथ घर में घुसकर मारपीट की. साथ ही कई सामान को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. यह घटना जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के रौंदी गांव में घटीं. घटना के संबंध में पीड़ित डेकोरेशन व्यवसायी एवं रौंदी निवासी रामाशीष चौधरी द्वारा अनुसूचित जाति थाना शेखपुरा में दर्ज करायी गयी है.
इस बाबत अनुसूचित जाति थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में रंका गांव निवासी अनिल यादव, विलास यादव, यद्दु यादव, रामाशीष यादव एवं लल्लू यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. मुकदमे में उल्लेख किया गया है कि डेकोरेशन कार्य का बकाया 12 हजार रुपये की राशि मांगने पर अभियुक्तों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की. साथ ही घर में रखे डेकोरेशन के कई सामानों तो तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




