ePaper

परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राओं की इंटरनेट कैफे में लगी रही भीड़

Updated at : 07 May 2019 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राओं की इंटरनेट कैफे में लगी रही भीड़

बक्सर : सीबीएसइ 10वीं मैट्रिक की परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही सफल छात्र-छात्राओं में खुशी का भाव झलकने लगा. बेहतर परिणाम पाने वाले छात्र-छात्राओं के खुशी के साथ ही परिवार एवं विद्यालय प्रबंधन भी खुशी से झूम उठा. अपने परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राएं मोबाइल एवं इंटरनेट कैफे में दौड़ पड़े. वहीं विद्यालय […]

विज्ञापन

बक्सर : सीबीएसइ 10वीं मैट्रिक की परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही सफल छात्र-छात्राओं में खुशी का भाव झलकने लगा. बेहतर परिणाम पाने वाले छात्र-छात्राओं के खुशी के साथ ही परिवार एवं विद्यालय प्रबंधन भी खुशी से झूम उठा.

अपने परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राएं मोबाइल एवं इंटरनेट कैफे में दौड़ पड़े. वहीं विद्यालय प्रबंधन के साथ कई कोचिंग संस्थान भी अपने छात्रों के बेहतर परिणाम को लेकर खुशी इजहार किया है.
नगर के कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर परचम लहराया है. बक्सर केंद्र से उत्कर्ष 96.6 फीसदी अंक लाकर विद्यालय टॉपर बने. जबकि वैभव अग्रवाल 94.8 फीसदी के साथ द्वितीय तथा सरिता कुमारी एवं नागेश दत्त 94 फीसदी लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किये हैं. छात्रों के श्रेष्ठ प्रदर्शन को लेकर पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल कायम हो गया है. विद्यालय निदेशक डॉ मोहन चौबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए छात्र-छात्राओं के साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी है.
वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में साक्षी पांडेय 93.8, अंकित तिवारी 93.6, आकांक्षा कुमारी 93.4, अमन कुमार जायसवाल 93, रंजना राय 92.2, संजीव सिंह 92.2, सक्षम केजरीवाल 91.8, विवेक कुमार 91.6, प्रभा कुमारी 91.6, सौरभ सिंह 90.8, क्षितिज कुमार ओझा 90.6, प्रियांशी मानसिंहका 90.4, सर्फराज अंसारी 90.4 फीसदी अंक लाया है.
वहीं ओरेकल फिजिक्स एकादमी के बच्चों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त किया है. संस्थान के खुशी प्रिया 91.2 प्रतिशत, मनीष राज 89.4, अंजलि पांडेय 85, सुमन सिंह 84, उत्तम 81, कल्पना कुमारी 82, नीतीश पाठक 85, रिसिका रंजन 84, अंशु चौबे 78, नीशू 73.6, पूजा भारती 75, तनु सिन्हा 73, प्रियंका कुमारी 77.6 फीसदी अंक प्राप्त किया है.
संस्थान के निदेशक ई जितेंद्र कुमार ने कहा कि बदलते पैटर्न पर तैयारी करने वाले छात्र कभी असफल नहीं हो सकते हैं. वहीं फाउंडेशन स्कूल में परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिवार में जश्न का माहौल कायम हो गया. फाउंडेशन के छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त किया है.
मधु सिंह 96, हर्ष 95, रुचि प्रिया 95.3, रितिक प्रवीण 94.5, राहुल राज 93.3, आशुतोष गोस्वामी 93.1, अंकित गुप्ता 93, नवीन प्रकाश 92.8, अदिति कुमारी 92.8, हर्ष बजाज 92.5, आशुतोष कुमार 92, रामकृष्ण त्रिगुण 92.1, अभिजीत तिवारी 91.5, तनिष्का श्रीवास्तव 90.1 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं. इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं के साथ एक मीट टू गेदर का आयोजन कर उन्हें जीवन में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया.
वहीं ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही हर्ष का माहौल विद्यालय प्रबंधन में कायम हो गया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है, जिनमें सोनम कुमारी 92.8, मयंक कुमार राय 92, ब्यूटी कुमारी 86.8, विनीत 86.6, पल्लवी 85.6 फीसदी अंक प्राप्त किया है.
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शेखर कुमार ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है. वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त किया है. जिनमें अंशुमान सिंह 97, प्रेम कुमार 96, रोहन कुमार 95, शिप्रा स्नेहा 95, हर्षित कुमार 94, राजनंदिनी कुमारी 93, चंदन पांडेय 92, गौरी राय 92, जयश्री वर्मा 93, मानसी श्रीवास्तव 93, समृद्धि कुमारी 93, सम्यक शांडिल्य 90 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है.
वहीं बिहार पब्लिक स्कूल के सूरज पांडेय 90, आकाश कुमार 89.8, नीतीश कुमार पाठक 89, सपना कुमारी 88, अनंत आलोक मिश्रा 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है.इस मौके पर निदेशक निर्मल कुमार सिंह व प्रधानाचार्य प्रीति सिंह ने सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की.
वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी बधाई दी है.वहीं बिहार सेंट्रल स्कूल के पल्लवी 94.4, संदीप सम्राट 93.2, सब्दिता 92.5, ज्योति कुमारी 94.3, संदीप सिंह 92.7, नित्या 92, अभिषेक 91.2, आकाश 90.2, अमृता राय 90 फीसदी अंक प्राप्त किया है.वहीं नागेश दत्त सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 94 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे. वे स्थानीय कैंब्रिज स्कूल के छात्र हैं.
बचपन से ही परीक्षा में अव्वल रहने वाले नागेश प्रशासनिक पदाधिकारी बनने की इच्छा रखते हैं. प्रतिदिन नियमित रूप से स्कूल के बाद 3 घंटे पढ़ाई किया करते थे. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता बड़े भाई अविनाश दत्त एवं शिक्षकों को दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन