इ-रिक्शा के धक्के से रेलवे फाटक टूटा, परिचालन बाधित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के बक्सर रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक में एक इ-रिक्शा ने जोरदार धक्का मार दी, जिसमें गेट का पाइप टूट गया. वहीं धक्का मारने के बाद इ-रिक्शा चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. गेट का पाइप टूटने से क्रॉसिंग के फाटक को बंद करने में परेशानी होने […]
विज्ञापन
बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के बक्सर रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक में एक इ-रिक्शा ने जोरदार धक्का मार दी, जिसमें गेट का पाइप टूट गया. वहीं धक्का मारने के बाद इ-रिक्शा चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. गेट का पाइप टूटने से क्रॉसिंग के फाटक को बंद करने में परेशानी होने लगी.
आपके शहर में
विज्ञापन
फाटक को ठीक करने में रेलवे कर्मचारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इसके बाद करीब एक घंटे के बाद परिचालन को सुचारु रूप से चालू किया गया. बताया जाता है कि मंगलवार की दोहपर करीब एक बजे ट्रेनों के आगमन की सूचना पर गेटमैन फाटक बंद कर रहा था.
तभी बक्सर स्टेशन की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित इ-रिक्शा ने गेट में जोरदार धक्का मार दिया. धक्का मारने के बाद इ-रिक्शा चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. गेटमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. साथ ही आरपीएफ को भी सूचना दी गयी.
इसके लिए रेलवे ने क्रॉसिंग पर मानव बल को लगाया और करीब एक घंटे के बाद फाटक को पूरी तरह से ठीक किया गया. साथ ही परिचालन को सुचारु रुप से चालू किया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर महेंद्र चौधरी ने बताया कि इ-रिक्शा चालक की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन